ग्वालियर में आज फिर 5 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पूरे देश में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 57 हजार | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर में आज फिर 5 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पूरे देश में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 57 हजार | New India Times

ग्वालियर में आज 5 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मिली जानकारी के अनुसार धर्मवीर, हजीरा, डॉ आकाश जूनियर डॉक्टर jah, भूरी देवी, बेहट, देवेन्द्र कुशवाहा, बेहट, राजेन्द्र कुमार मांझी, 14 बीएन कम्पू की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 57 हजार पहुंचा
शाम तक मिली रिपोर्ट के अनुसार देश में 56 हजार 561 कोरोना संक्रमित हैं। शुक्रवार को बीएसएफ के 30 जवान पॉजिटिव पाए गए। इनमें 6 दिल्ली और 24 त्रिपुरा के हैंव। बीएसएफ में करीब 200 संक्रमित हैं। आईटीबीपी और सीआरपीएफ के जवान भी कोरोना की चपेट में आए हैं। सभी पैरामिलिट्री फोर्स में 500 से ज्यादा पॉजिटिव केस आ चुके हैं, इनमें 95% सिर्फ दिल्ली में हैं। उधर, लॉकडाउन के कारण उद्योगों की खराब हालत का असर जम्मू-कश्मीर के कठुआ में नजर आया। यहां चेनाब टेक्सटाइल्स मिल के मजदूरों ने हिंसक प्रदर्शन किया। शुक्रवार को राजस्थान में 64, आंध्रप्रदेश में 54, कर्नाटक में 45, ओडिशा में 26, बिहार में 13 मरीज मिले। मई के पहले हफ्ते में कुल 21 हजार 485 नए मरीज बढ़े हैं।

ग्वालियर शहर में आज दौलतगंज पूरी तरह से खुला रहा, जहां सेनेटरी और पेंट्स की दुकाने खुली रहीं। फूलबाग चौराहा पर भी आवागमन रोज की तरह सामान्य रहा। बैंकों में रुपये निकालने के लिए महिलाओं की भीड़ ज्यादातर रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version