कलेक्टर ने कृषि उपज मण्डी, उपार्जन केन्द्र व केला निलामी गृह का निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कलेक्टर ने कृषि उपज मण्डी, उपार्जन केन्द्र व केला निलामी गृह का निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश | New India Times

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री प्रवीण सिंह ने गुरुवार को रेणुका कृषि उपज मंडी, गेहुँ/चना समर्थन मूल्य उपार्जन केंद्रों एवं केला नीलामी सभागृह का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निम्नांकित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए:-
(1) कलेक्टर ने निर्देश दिये कि समर्थन मूल्य उपार्जन केंद्रों पर आने वाले कृषकों/कर्मचारियों तथा हम्मालों के लिए सैनिटाइजर एवं साबुन की व्यवस्था की जाये।
(2) उपार्जन केन्द्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, कृषकों/कर्मचारियों तथा हम्मलों द्वारा मास्क का उपयोग करवाने के निर्देश दिये।
(3) उन्होंने कहा कि वर्तमान में गर्मी का मौसम है इसलिये उपाजन केन्द्रों पर छाया तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जावे।
(4) जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देशित किया कि मंडी के व्यापारियों/किसानों एवं हम्मलों को बैंकों से भुगतान पर किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो यह व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
(5) मंडी क्षेत्र में कृषि उपज ख़रीदी कर रहे व्यापारियों को निर्देशित किया कि किसानों को उनकी उपज का तत्काल नगद भुगतान करें, यदि बैंक से भुगतान पर कोई समस्या आती है तो एलडीएम से संपर्क करें।
(6) व्यापारी मंडी से अनुज्ञा पत्र लाने हेतु मंडी के लायसेंस की कॉपी साथ लेकर अवश्यक जायें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version