रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

अलीराजपुर जिला कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आय मूलक गतिविधियों के तहत आयोजित जल संवर्धन के कार्यो का अवलोकन किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री एस के मालवीय, जनपद पंचायत सीईओ श्री रवि मुवैल, सहायक यंत्री जनपद पंचायत श्री आरएस चैहान, नरेगा के श्री सोलंकी सहित सब इंजीनियर आदि उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत कुकडिया के ग्राम रोलीगांव में निस्तार तालाब निर्माण की स्थिति का जायजा लिया।
उक्त तालाब की निर्माण लागत से होने वाले लाभ, श्रमिकों की स्थिति, उक्त निर्माण कार्य से श्रमिकों को मिलने वाले रोजगार, श्रमिकों के लिए कार्य स्थल पर की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने कोरोना वायरस के मद्देनजर सोशल डिस्टेन्स एवं मास्क लगाकर कार्य संबंधित दिषा निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से सुनिष्चित कराए जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने कार्य स्थल पर लगे श्रमिकों से चर्चा करते हुए कार्य स्थल पर मिलने वाली सुविधाओं, कोरोना वायरस से बचाव के उपाय की जानकारी लेते हुए चर्चा की। कलेक्टर श्रीमती गुप्ता एवं सीईओ श्री मालवीय ने क्षेत्र में कई पंचायतों में किये जा रहे कार्यों का भी अवलोकन किया।
