पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

धार जिले के अमझेरा थाना अंतर्गत पिछले दिनों ग्राम पंथा में सूखे नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था जिसके हत्या गला दबाकर की गई थी इस मामले को लेकर अमझेरा थाना प्रभारी रतनलाल मीणा व उनकी टीम के द्वारा लगातार जांच की जा रही थी।
लगातार जांच के कारण घटना के 11 दिन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में मिली सफलता और दोनों हत्यारों एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया अज्ञात लाश की पहचान नारायण पिता अनोखी लाल निवासी ग्राम बड़ोदिया के रूप में परिजनों के द्वारा की गई थी। पुलिस विवेचना के आधार पर मुखबिर की सूचना पर जब संतोष पिता रामचंद भील निवासी धोलाहनुमान व मुकेश पिता सालसिंह भील निवासी ग्राम धौलाहनुमान को पकड़ कर सकती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि आपसी रंजिश वह विवाद के कारण उन्हें जंगल में नारायण का गला दबाकर हत्या कर दी तथा उसकी लाश को बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर ले जाकर नाले में फेंक दी थी पुलिस के द्वारा दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भादवि की धारा 302 एवं 201 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
