झाँसी के जन सेवियों ने कोराना यौद्धाओं का किया सम्मान, पत्रकार व सफाई कर्मचारी भी हुए सम्मनित | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

झाँसी के जन सेवियों ने कोराना यौद्धाओं का किया सम्मान, पत्रकार व सफाई कर्मचारी भी हुए सम्मनित | New India Times

झांसी के पारीक्षा थर्मल पावर कालोनी व प्लांट के मेन गेट पर कोराना यौद्धाओं का सम्मान जन सेवी यौगेन्द्र सिंह जादौन निवासी पारीक्षा ने ही आईएसएफ के उप कमांडेंट अरुण कुमार, देवेन्द्र कुमार, धीरज गुप्ता, रमेश भाकुनी, मुकेश भाकुनी, अरविंद राय, जिसाहद ऐश, सुभाष चन्द्र, मुकुट सिंह, आर एस तोमर, दीपक यादव, संजीव गुर्जर, राजीव कुमार, आनंद मेहता, रमन मैसी, आर के गुप्ता सहित चौकी इंचार्ज दिग्बिजय सिंह के साथ  सभी सिपाहियों को माला वह शाल प्रदान कर सम्मानित किया।इस मौके पर क्षेत्र के कवि रामेश्वर प्रसाद गुप्ता इंदु ने अपनी कविता में कहा “खड़े सुरक्षा दे रहे, जो पग-पग पर थाम। अभिनन्दन वंदन करो उनको कोटि प्रणाम।।” सुनाकर अभिनंदन किया।
इस मौके पर क्षेत्र के पत्रकार ओम प्रकाश गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, इंदु, राज किशोर सोनी, अनिल कुशवाहा, अजय राजपूत को सम्मानित किया गया तथा सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version