पन्ना जिले में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगा कर दे दी जान | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

पन्ना जिले में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगा कर दे दी जान | New India Times

अजयगढ़ थाना क्षेत्र की हनुमतपुर चौकी के अंतर्गत बीते दिनों आदिवासी कोंदर जाति के एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मिली जानकारी अनुसार मृतक राजेश कोंदर पिता भगवानदास कोंदर उम्र 20 वर्ष ग्राम झगरहा का रहने वाला था और वह अपने मामा के यहां डूगरहो में रहकर पढ़ाई करता था, इसी दरमियान मृतक लड़की क्रांति कोंदर पिता सनेही कोंदर उम्र 19 वर्ष से मृतक राजेश कोंदर का प्रेम प्रसंग चलने लगा। 4 मई व 5 मई की रात की यह घटना बताई जा रही हैह चूँकि मृतक लड़की के माता पिता बाहर रहते थे इस कारण मृतक लड़की अपने दादा दादी के साथ रहती थी। मृतक लड़की के घर में दोनों ने रस्सी से फाँसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही हनुमतपुर चौकी प्रभारी रवि सिंह जादौन घटना स्थल पर पहुंचकर लाश का पंचनामा आदि कार्यवाही की। घटना की जाँच पुलिस कर रही है। ज्ञातव्य हो की घटना की सूचना मिलते ही अजयगढ़ थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने पहुचकर घटना स्थल का जायजा लिया

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version