अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

थाना कोहेफिजा में सोमवार को रुपीस ब्यूटी पार्लर की संचालिका उमा मल्होत्रा को लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए ब्यूटी पार्लर खोल कर सेवाएं देने के आरोप में धारा 188 आईपीसी के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उमा मल्होत्रा पति पंकज मल्होत्रा निवासी मकान नंबर सी 26 बीडीए कॉलोनी कोहेफिजा, पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सएप के ग्रुप के माध्यम से अपने नंबर को शेयर कर महिलाओं की ब्यूटी पार्लर संबंधी सेवाओं के लिए अपॉइंटमेंट लेकर उन्हें सर्विस दे रही थी। इस आरोप में उक्त ब्यूटी पार्लर संचालिका को धारा 188 आईपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया एवं अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
