अब्दुल जब्बार आलम, सिवनी (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश में ज़िला सिवनी के मौलाना अब्दुल कह्हार ने ज़िला कलेक्टर को पत्र लिख कर अवगत कराया है कि सिवनी के आस पास जिलों के हालात को देखते हुए ऐसा लगता है कि कोरोना वायरस का खतरा अभी भी मौजूद है। इस लिए निवेदन है कि रमजान रोजे के हवाले से किसी भी किस्म की लॉक डाउन छूट हरगिज ना दें। हम लोग रमजान और रोजे इसी तरह गुजार लेंगे। आम नागरिकों को ध्यान में रखें और उन्हीं को ध्यान में रखते हुए फैसला लें। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि अल्लाह का शुक्र है हमारा जिला सिवनी अभी वायरस के संक्रमण से बचा हुआ है। रमजान और रोजे महत्वपूर्ण हैं लेकिन उससे कहीं ज्यादा इंसानों की जान बचाना महत्वपूर्ण है। मुसलमानों से भी दरखास्त है रोजा रमजान के हवाले से किसी भी प्रकार की छूट और सूहोलत मांगने वाली गलती हरगिज़ ना करें आपको प्रशासन से भी आगे बढ़कर इंसानी जानों को बचाने की जिम्मेदारी कबूल करना चाहिए। हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना आपका कर्तव्य है। रमजान की इस अवसर पर गरीबों, बेकस मजबूर, पास पड़ोस के जरूरतमंदों का भरपूर ख्याल रखें, जात और मजहब से ऊपर उठकर नेक काम को अंजाम दें। अभी के हालात में जरूरतमंदों की जोरूरत पूरी करना एक बहुत बड़ी इबादत है।
