आज आई दो व्यक्तियों की कोरोना पॉजिटिव की खबर से बढ़ी नगरवासियों की चिंता, कुछ दिनों से बीमार चल रहे पति-पत्नी की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, प्रशासन ने भट्टी मोहल्ले को कंटेंट क्षेत्र घोषित कर किया सील | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

आज आई दो व्यक्तियों की कोरोना पॉजिटिव की खबर से बढ़ी नगरवासियों की चिंता, कुछ दिनों से बीमार चल रहे पति-पत्नी की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, प्रशासन ने भट्टी मोहल्ले को कंटेंट क्षेत्र घोषित कर किया सील | New India Times

धार जिला के कुक्षी नगर में कोरोना का खाता खुलवाने वाले अंबादास की रिपोर्ट नेगेटिव आई जिसके बाद नगरवासियों ने राहत की सांस ली थी। उसके बाद नवरवासियों को एक औऱ सुखद खबर सुनने को मिली कि कुक्षी निवासी स्वप्निल जैन के स्वास्थ्य में लगातार सुधार से नगरवासी अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे थे लेकिन आज फिर दो व्यक्तियों के पॉजिटिव होने की खबर से नगरवासियों में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर के बीचो बीच भट्टी मोहल्ला निवासी नबी मोहम्मद एवं उसकी पत्नी मुमताज पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। इन दोनों का स्वास्थ्य केंद्र में आना जाना लगा रहता था। बताया जाता है कि डॉक्टरों को शंका होने पर इन्हें विगत 3 दिन पूर्व जिला अस्पताल धार भेजा गया जहां पर इनकी जांच हुई और आज जांच रिपोर्ट में ये दोनों पति-पत्नि कोरोना पॉजिटिव पाये गये। जैसे ही स्थानीय प्रशासन को इनके पॉजिटिव होने की खबर मिली वैसे ही एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी के साथ स्वास्थ विभाग का अमला मौका स्थल पर पहुंचे और स्थानीय प्रशासन द्वारा परिवार की जानकारी ली गई। एसडीएम द्वारा भट्टी मोहल्ले को कंटेंट एरिया घोषित करते हुए उसे सील कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा मरीज के सम्पर्क में आये लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। कौन-कौन व्यक्ति सम्पर्क में रहे और अस्वस्थ रहने के दौरान किन-किन व्यक्तियों से इनकी मुलाकात हुई है। समाचार लिखे जाने तक मरीज के परिवार के 13 लोगों को क्वॉरेंटाइन कराया गया है। परिवार के 10 लोग एवं 3 पड़ोसी सम्मिलित है। इन्हें तत्काल क्वॉरेंटाइन सेंटर भेजा गया। प्रशासन जनहित में अपील के माध्यम से कहा जा रहा है कि जो भी उनके संपर्क में रहा हो प्रशासन को अपनी जानकारी दें एवं सतर्कता बनाए रखें।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपकरणों, जांच के संसाधनों एवं स्टाफ की भी कमी बताई जा रही है। स्थानीय पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराडे एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश धारीवाल द्वारा शीघ्र ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपकरण, संसाधनों तथा स्टाफ बढ़ाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से चर्चा की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version