वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

मंगलवार को पुलिस ने नगर के ही सब्जी मंडी में स्थित दुकानदार के गोदाम पर बांट माप अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक की मौजूदगी में छापेमारी कर गोदाम में रखे 21 बोरे तंबाकू सिगरेट व पान मसाले को बरामद किया।
आपको बता दें कि पुलिस ने मंगलवार को नगर में लॉक डाउन के दौरान प्रतिबंधित पान मसाला, तंबाकू, गुटखा बिकने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सब्जी मंडी स्थित दुकानदार के गोदाम में छापा मारकर लगभग ₹21000 मूल्य के पान मसाला तंबाकू सिगरेट बरामद कर आगे की कार्रवाई के लिए कोतवाली भेज दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश नायक, कोतवाल विद्या शंकर शुक्ला, बांट माप अधिकारी अजीत प्रताप सिंह, आपूर्ति निरीक्षक आनंद कुमार मौजूद रहे।
