अन्तर्राज्यीय कुख्यात डकैत रामविलास भारत गैंग का सक्रिय सदस्य और रेंज व जिला स्तरीय Top-10 बदमाशों में शामिल 5000 रुपये के इनामी डकैत महताब सिंह को एक बन्दूक मय 23 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अन्तर्राज्यीय कुख्यात डकैत रामविलास भारत गैंग का सक्रिय सदस्य और रेंज व जिला स्तरीय Top-10 बदमाशों में शामिल 5000 रुपये के इनामी डकैत महताब सिंह को एक बन्दूक मय 23 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र वर्मा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त बाडी राजेन्द्र सिंह डागुर आरपीएस के निकट सुपरविजन में धौलपुर पुलिस जिले में दस्यु/डकैतों के उन्मूलन, अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार बदमाशों की धडपकड कार्यवाही कर रही है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस ने बताया है कि धौलपुर में डकैतों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए चलाये जा रहे ‘दस्यु मुक्त बीहड़ दस्यु मुक्त डांग’ के अन्तर्गत चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 28.04.2020 को ईनामी डकैत महताब सिंह के बारे में देवेन्द्र सिंह चालक कानि. को जरिए मुखबिर सूचना मिली जिस पर योगेन्द्र सिंह उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना सदर बाडी मय स्टाफ एवं श्री विनोद कुमार हैड कानि. डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम मय स्टाफ को रहेन-बर्रेण के जंगल में संयुक्त कार्यवाही करने रवाना किया। उक्त दोनों टीमों ने रहेन-बर्रेण के जंगल में पहुँच कर विभिन्न मुकदमों में वांछित व 8 साल से फरार चल रहे ₹5000 के ईनामी डकैत महताब गुर्जर पुत्र जगमन सिंह जाति गुर्जर निवासी रहेन थाना बाड़ी जिला धौलपुर को साहस का परिचय देते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शुदा ईनामी डकैत महताब गुर्जर अन्तर्राज्यीय कुख्यात डकैत रामविलास- भारत गैंग का सक्रिय सदस्य है और रेंज व जिला 10 बदमाशों में शामिल है, जिससे एक बन्दूक 315 बोर मय 23 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए है, जिस पर इसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट व आरडीए एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। उक्त डकैत पिछले 8 वर्षों से कई प्रकरणों में वांछित चल रहा है जिसके विरुद्ध हत्या का प्रयास, मारपीट, पुलिस मुठभेड़ व शस्त्र अधिनियम जैसे विभिन्न प्रकरण थाना बाडी, बाडी सदर, बसईडांग व जिला करौली में विचाराधीन है। दिनांक 26. 11. 2018 की रात्रि को रामविलास गुर्जर गैंग के साथ पुलिस पार्टी पर हुई फायरिंग में भी शामिल था जिसमें थाना बाड़ी सदर का कानि. धर्मवीर घायल हुआ था। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि गिरफ्तार शुदा ईनामी डकैत महताब गुर्जर
से गहनता से पूछताछ व अनुसंधान कराया जा रहा है जिससे अन्य वारदात खुलासा होने की संभावना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version