आने वाले माह-ए-रमज़ान को लेकर पुलिस अधिकारियों ने मुस्लिम समाज के जिम्मेदारों के साथ की बैठक | New India Times

सादिक़ शेख, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

आने वाले माह-ए-रमज़ान को लेकर पुलिस अधिकारियों ने मुस्लिम समाज के जिम्मेदारों के साथ की बैठक | New India Times

मुक्तानगर पुलिस स्टेशन में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री जाधव की अध्यक्षता में पुलिस महानिरीक्षक सुरेश शिंदे ने रमजान के पवित्र महीने के संबंध में प्रख्यात नागरिकों, मौलाना की एक बैठक आयोजित की जिसमें सरकार द्वारा लागू नियमों के बारे में बताया गया। लाॅकडाउन के दौरान घर में नमाज़ पढने, तरावीह के दौरान जल्दबाज़ी न करने और घर की छत पर नमाज़ न पढने का सुझाव दिया गया। इस संबंध में प्रतिष्ठित नागरिकों और मुस्लिम भाइयों को प्रशासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया।
इस मौके पर जलगांव कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव आसिफ खान, इस्माइल खान, अफसर खान, नगरसेवक शकील सर खाटीक, हकीम चौधरी और सभी मस्जिदों के इमाम उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version