संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

गोपाल किरन समाज सेवी संस्था ग्वालियर द्वारा कोविड-19 के खिलाफ जन जन को जागरूक करने का कार्य देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही किया जा रहा है। कोरोना वायरस महामारी का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है, इसका असर लगातार देखने को मिल रहा है। कोविड-19 के पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इस महामारी ने आम आदमी से लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। संस्था की सचिव जहाँआरा ने बताया कि कोरोना वायरस एक खतरनाक वायरस हैं और इसकेे खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए हमें सामाजिक दूरी के साथ मास्क का प्रयोग तथा घर पर अधिक से अधिक अकेले में रह कर अपने स्वयं के साथ ही अपनें बच्चों, परिवार, समाज, राष्ट्रीय हित में काम करें। श्रीप्रकाश सिंह निमराजे (अध्यक्ष, गोपाल किरन समाज सेवी संस्था,ग्वालियर), ने कहां की आज देश के प्रधानमंत्री से लेकर देश के सच्चे सिपाही तक यहीं प्रार्थना जन सामान्य से की जा रही है कि इन दिनों सोशल डिस्टेंस बना कर रखे। इसी को लेकर आगे बढ़ाते हुए जन जन को जागरूक करने के साथ ही मास्क वितरण किए जा रहें हैं, वर्तमान समय तक संस्था द्वारा पाँच सौ लोगों को मास्क वितरण के साथ ही पन्द्रह हजार लोगों को जागरूक करने का काम किया जा चुका है।
श्रीप्रकाश सिंह निमराजे अध्यक्ष, द्वारा बताया गया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन एवं लॉकडाउन के नियमों का पालन हर एक व्यक्ति को करना चाहिए ताकि देश महामारी से बचाया जा सके। युवराज खरे का मानना है कि राष्ट्र के सम्मुख जब कोई संकट दिखाई दें तो उस समय पूरे देश की जनता को सहयोग करना चाहिए, जिससे देश शीघ्रता के साथ आपदा से निपट सके तथा इसी सोच के साथ संस्था द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

लॉक डाउन के द्वितीय चरण में प्रतिदिन तीन सौ लोगों के लिए खाने के पैकेट कुछ ज़रूरतमंद लोगों सब्ज़ियाँ, मसाले, दूध, दाल और सूखा राशन, गैस भराने के लिये आर्थिक सहयोग भी दिया जा रहा है। इसकी शुरुआत संस्था के कार्यालय से की जाती है। भोजन के पैकेट वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।
यह अभियान श्रीमती संगीता शाक्य के संरक्षण में चलाया जा रहा हैजिसमें प्रमुख भूमिका डॉ अंजली जलज, डॉ प्रवीण गौतम, के. एस .निमेष, सर्वेंद्र चौहान, इंजी. आर. एस. वर्मा(सी पी डब्ल्यू डी- पुणे), डॉ .एम. आर. रायपुरिया, विजय शंकर निरत ,सिंगरौली, निहालचंद शिवहरे, गायत्री सोनकर, सुमंत निवारे, किशोर श्रीवास्तव, डॉ अलका श्रीवास्तव, उपेन्द्र श्रीवास्तव आदि लोगों के सहयोग से प्रयास कर रहे हैं। संस्था की टीम सभी क्षेत्रों में टीम के साथ भोजन वितरण करने में लगे हुए हैं।
संस्था के कोषाध्यक्ष श्री युवराज खरे ने बताया कि राष्ट्र के सम्मुख जब कोई संकट दिखाई दें तो उस समय पूरे देश की जनता को सहयोग करना चाहिए, जिससे देश शीघ्रता के साथ आपदा से निपट सके और जब तक लॉकडाउन चलेगा तब तक यह अभियान इसी प्रकार अनवरत जारी रहेगा। हमारी टीम समर्पित भाव से इस कोरोना महामारी के दौरान कार्य कर रही है।साथ ही संस्था द्वारा स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य भी किया जा रहा है। इस कार्य का नेतृत्व श्रीप्रकाश निमराजे द्वारा किया जा रहा है।
