कोहेफिजा पुलिस ने नगर निगम के कचरा वाहन से अवैध कच्ची शराब परिवहन करते हुए वाहन चालक समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कोहेफिजा पुलिस ने नगर निगम के कचरा वाहन से अवैध कच्ची शराब परिवहन करते हुए वाहन चालक समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

भोपाल की थाना कोहेफिजा पुलिस ने नगर निगम के तीन ऐसे युवकों को गिरिफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है जो कचरा वाहन से अवैध कच्ची शराब की सप्लाई का काम कर रहे थे।

कोहेफिजा पुलिस ने नगर निगम के कचरा वाहन से अवैध कच्ची शराब परिवहन करते हुए वाहन चालक समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह मुखबिर द्वारा थाना कोहेफिजा पुलिस को सूचना मिली की निगम के कचरा ढोने वाले वाहन क्रमांक एमपी 04 एलडी 1505 से अवैध कच्ची शराब की सप्लाई का काम किया जा रहा है ।लगभग सुबह 9:15 बजे मुखबिर सूचना के आधार पर तोप तिराहा लालघाटी पर पुलिस द्वाराजब चेक किया गया, तो इसमें 3 बोरियों में भरकर रखी हुई कच्ची शराब के कुल 546 पाउच जिनमें प्रत्येक में करीब डेढ़ सौ एमएल अवैध कच्ची शराब थी को जप्त किया गया है।

कोहेफिजा पुलिस ने नगर निगम के कचरा वाहन से अवैध कच्ची शराब परिवहन करते हुए वाहन चालक समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

वाहन चालक सोनू जटालिया और उसके सहायक शंकर सिर मोलिया एवं बंटी पटोलिया कुल तीन आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (2) एक्साइज एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 81 लीटर अवैध कच्ची शराब परिवहन करते हुए पाई गई है, जो कि भोपाल नगर निगम कचरा वाहन mp04-LD-1505 से अवैध रूप से कच्ची शराब का परिवहन करते हुए पाये गये।
यह शराब गोदर मऊ में किसी महिला से लेना आरोपियों ने बताया है, जिसकी जांच की जा रही है। इस कार्यवाही में ट्रैफिक सूबेदार श्री भदौरिया एवं थाना कोहेफिजा के सब इंस्पेक्टर नितिन अहिरवार और श्री परमार का योगदान महत्वपूर्ण रहा है।

कोहेफिजा पुलिस ने नगर निगम के कचरा वाहन से अवैध कच्ची शराब परिवहन करते हुए वाहन चालक समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

1- सोनू पिता संतु जटेलया जाती बस और उम्र 22 वर्ष निवासी झुग्गी नंबर 145 संजय नगर थाना शाहजहानाबाद।

2- शंकर पिता लालचंद सिरमोलिया 39 वर्ष झुग्गी नंबर 282 संजय नगर थाना शाहजहानाबाद।

3- बंटी पिता प्रेमनारायण पटोलिया 25 साल झुग्गी नंबर 222 संजय नगर थाना शाहजहानाबाद।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version