एसडीएम के नाम से जाली पास बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, सरगना सहित तीन फरार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

एसडीएम के नाम से जाली पास बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, सरगना सहित तीन फरार | New India Times

भोपाल की तलैया पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को भंडा फोड़ किया है जो एसडीएम के नाम से जाली कोरोना आवागमन पास बनाकर भोपाल शहर एवं अन्य राज्यों में लोगों को भेजने का कार्य कर रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार थाना तलैया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि समर्पण टूर एण्ड ट्रेवल्स का मालिक शैलेन्द्र लोधी एसडीएम के नाम से जाली कोरोना आवागमन का पास बना कर भोपाल शहर एवं अन्य राज्यों में लोगों को भेजने का कार्य करने वाला इस वक़्त टनाटन ढाबे के पास खड़ा है। तत्काल मैके पर पहुंच कर पुलिस ने मुखबिर के बताये गऐ हुलिया के आधार पर आरोपी को पकड़ कर पूछताछ की तो उसने बताया कि उक्त पास इसके द्वारा दिनांक 05- 04- 2020 से 15-04-2020 तक ऑन लाईन हरी कृष्णा टूर एण्ड ट्रावेल्स के मालिक अभिषेक श्रीवास्तव जो आरोपी दीपक जोशी के माध्यम से ग्राहकों से आईडी प्रूफ, जाने का दिनांक, ड्राइवर की गाड़ी का नम्बर, नाम को प्राप्त कर बतौर 3000 / – रूपये प्रति पास को लेकर 2000 / – रूपये सरगना फतेह राजौरिया निवासी करोंद को देकर एक घण्टे में पास वापस शैलेन्द्र के पास आता था और बतौर प्रति पास 1000 / – रूपये शैलेन्द्र लोधी स्वयं रखता था। इस प्रकार उपरोक्त अवधि में गिरोह द्वारा कुल 24 पास तैयार किये गये जो बिहार, गुडगांव, बलिया, खण्डवा, मुजफ्फर नगर, पचमढ़ी, पटना, रीवा, समस्तीपुर एवं अन्य स्थानों का कोरोना आवागमन पास कारण में मृत्यु होना, हार्ट अटैक आना दर्शाकर जारी किया गया है। इस प्रकार गिरोह का सरगना फतेह राजौरिया द्वारा 48000 / – रूपये एवं शैलेन्द्र लोधी द्वारा 24000 / – रूपये और अभिषेक श्रीवास्तव द्वारा 36000 / – रूपये एवं दीपक जोशी द्वारा प्रति बुकिंग के हिसाव से 11 / – रू . प्रति किलोमीटर के हिसाब से कुल 528000 / – रू लगभग का आर्थिक लाभ अवैध रूप से प्राप्त किया। उपरोक्त सरगना द्वारा यात्रियों को लाने ले जाने में वाहन Ertiga MP04CT618, Innova MP04TA7077, Boloro MPO4CV1485, Innova MP04CA8374 के माध्यमों से ग्राहकों को भोपाल से बाहर ले जाते थे। प्रकरण में आरोपी शैलेन्द्र लोधी पिता खुमानसिंह लोधी उम्र – 24 साल निवासी – त . ने . 10 विद्या बिहार कालोनी अहमदपुर रोड विदिशा हॉल – 167 अहिंसा बिहार नरेला जोड भोपाल (ट्रेवल्स एजेंट) को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया। शेष आरोपी सरगना फतेह राजोरिया (ड्राइवर) , दीपक जोशी (ड्राइवर), अभिषेक श्रीवास्तव ट्रेवल्स एजेंट के घरों पर दविश दी गई लेकिन वह सभी फरार हैं।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी तलैया डी. पी. सिंह, उनि गौरवसिं , जीवन वारिया, प्र. आर. संजय, मनोज चौबे, शैलेन्द्र सिंह, आरक्षक नेपाल सिंह, शैलेन्द्र, प्रवीण चतुर्वेदी, मनोज बघेल की सराहनीय भूमिका रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version