कोटा से मध्यप्रदेश के बच्चों को वापस लाने के लिए ग्वालियर से 150 बसें हुईं रवाना | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

कोटा से मध्यप्रदेश के बच्चों को वापस लाने के लिए ग्वालियर से 150 बसें हुईं रवाना | New India Times

राजस्थान के कोटा शहर में रहकर विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे मध्य प्रदेश के सैकड़ों छात्रों को प्रदेश में वापस लाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में ग्वालियर से 150 बसें कोटा से मध्यप्रदेश के बच्चों को लाने के लिए गई हैं। इन बसों को पूर्ण रूप से सैनिटाइज कर सैनिटाइजर के सुरक्षा कवच में भेजा गया है तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजाम भी उक्त बसों में किए गए हैं।

कोटा से मध्यप्रदेश के बच्चों को वापस लाने के लिए ग्वालियर से 150 बसें हुईं रवाना | New India Times

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के जो बच्चे राजस्थान के कोटा शहर में अध्ययन हेतु गए हैं उन्हें घर वापसी के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर ग्वालियर से 150 बसें कोटा के लिए रवाना की गई हैं। ग्वालियर में बसों का सैनिटाइजर के माध्यम से सुरक्षा कवच भी बनाया गया है। नगर निगम की पूरी टीम ने पूरे दलबल के साथ हर बस को सैनिटाइज्ड करने के साथ-साथ पूरी तरह से सुरक्षित कर बच्चों को लेने के लिए रवाना करने की कार्रवाई की है।

कोटा से मध्यप्रदेश के बच्चों को वापस लाने के लिए ग्वालियर से 150 बसें हुईं रवाना | New India Times

ग्वालियर कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कोटा से बच्चों को लाने के लिए बस रवाना करने के साथ ही सुरक्षा के सभी इंतजाम पुख्ता किए हैं। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नोबेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक उपाय जाते व आते समय जरूर किए जाएं। बच्चों को किसी भी प्रकार के परेशानी ना हो इसके लिए भी प्रशासन ने सभी प्रबंध किए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version