धर्म के आधार पर नगर निगम के सफाईकर्मी के साथ हुआ अभद्र व्यवहार, समय रहते अगर ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं हुई तो भोपाल की फिज़ा हो सकती है खराब | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

धर्म के आधार पर नगर निगम के सफाईकर्मी के साथ हुआ अभद्र व्यवहार, समय रहते अगर ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं हुई तो भोपाल की फिज़ा हो सकती है खराब | New India Times

भोपाल के टीला जमाल पुरा में कुछ दिन पहले मुस्लिम युवकों ने एक हिन्दु महिला की अर्थी को कंधा देकर गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश की थी आज उसी क्षेत्र से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो भोपाल वासियों को शर्मसार कर देने वाला है। इस विकट परिस्तिथि में जहां एक तरफ नगर निगम कर्मचारियों द्वारा दिन रात मेहनत करके शहर को स्वच्छ और सैनिटाइजर करके करोना जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने की कोशिश की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ कुछ आसमाजिक तत्वों द्वार उनके मनोबल को गिराने का काम किया जा रहा है।

धर्म के आधार पर नगर निगम के सफाईकर्मी के साथ हुआ अभद्र व्यवहार, समय रहते अगर ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं हुई तो भोपाल की फिज़ा हो सकती है खराब | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 10:30 बजे नगर निगम के कर्मचारी शोएब और राहुल टीला जमालपुरा वार्ड क्रमांक 15 के एक गली में सैनिटाइजर करने गए तो वहां पर एक व्यक्ति ने उन लोगों के साथ अभद्र व्यवहार कर उनको अपमानित किया । बोला कि हमें आप लोगों पर भरोसा नहीं है आप जगह-जगह थूक रहे हैं। कई जगह से खबरें आ रही हैं आप लोग कोरोना वायरस फैला रहे हैं ।कर्मचारियों में एक वाल्मीकि समाज का राहुल और एक शोएब मुसलमान कर्मचारी था। कर्मचारी द्वारा समझाने पर भी वह व्यक्ति नहीं मान रहा था जिसकी वजह से कर्मचारियों ने फैसला लिया कि ना तो इस गली की सफाई करेंगे और ना ही इस गली में हम सैनिटाइजर करेंगे। जब इस संबंध में NIT सवांददाता ने ज़ोन अधिकारी शहाब जी बात की तो उनका कहना था कि हमें इसकी जानकारी मिली है हम आज भी सैनिटाइजर किए हैं और आगे भी करते रहेंगे।
कल हम थाने में आवेदन दे कर उस व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेंगे ताकी किसी को हमारे कर्मचारियों के प्रति इस तरह का व्यवहार करने की हिम्मत न हो।

By nit

One thought on “धर्म के आधार पर नगर निगम के सफाईकर्मी के साथ हुआ अभद्र व्यवहार, समय रहते अगर ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं हुई तो भोपाल की फिज़ा हो सकती है खराब”
  1. आपसी नफ़रत और ज़हर घोलने का काम दिन रात एलेक्ट्रोनिक मीडिया के द्वारा फैलाया जा रहा है समये रहते अगर प्रशाशन उन गोदी मिडियाओं के विरुध कड़ी कार्रवाई नहीं करेगी तो आपसी भाई चारा में और भी ग़लत फ़हमियाँ बढ़ेंगी जिस की ज़िम्मेदारी गोदी मीडिया और बीजेपी सरकार होगी !

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version