साबिर खान/विनोद दीक्षित, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

चंदा ग्रीन अपार्टमेंट ट्रांसपोर्ट नगर मथुरा में रहने वाले चित्रकार दंपत्ति कलाकारों के द्वारा लॉक डाउन के समय जो लोग लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे हैं और बार-बार लोग सड़कों पर निकलकर आ जाते हैं उन को जागरूक करने के उद्देश्य से चित्र कला का प्रदर्शन किया।
चित्रकार अनिल सोनी, श्रीमती खुशबू उपाध्याय सोनी दोनों पति पत्नी के द्वारा चंदा ग्रीन अपार्टमेंट के प्रांगण में बने मंदिर के भवन में अपनी प्रतिभा के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 4 घंटे की मेहनत के बाद कलरफुल रंगोली बनाई गई। इस रंगोली में संदेश उन लोगों को दिया गया जो अकारण ही घर से बाहर निकल जाते हैं, ऐसे लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य रंगोली बनाई गई कि हमारे देश में संक्रमण बीमारी कोरोना कोविड-19 से बचना है तो लोग अपने घरों में रहें तभी आप और हम कोरोना से सुरक्षित बच पाएंगे। दंपत्ति अनिल सोनी और श्रीमती खुशबू उपाध्याय सोनी ने बताया है कि इस गंगोली को हमारे द्वारा इसलिए बनाया गया है कि लोग देश के प्रधानमंत्री, पुलिस के साथ अन्य लोगों के द्वारा लोगों को घर में रहने की अपील करने के बाद भी ज्यादातर लोग लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं लेकिन ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो कि लॉक डाउन का बिल्कुल पालन नहीं कर रहे हैं, इसी उद्देश्य को लेकर हम लोगों ने इस रंगोली को उन लोगों को जागरूक करने के लिए बनाया है जो लोग लोग लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। उनके घातक कदम से इस संकट के समय बीमारी कोरोना के कारण उनके परिवार के साथ साथ समाज को बहुत बड़ा खतरा है। लोग जागरूक बनें, घर में रहें और सुरक्षित रहें।
