मुरादाबाद थाना सिविल लाइन क्षेत्र के चक्कर की मिलक में एएसपी दीपक भूकर द्वारा ड्रोन कैमरे से की गई मॉनिटरिंग | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

मुरादाबाद थाना सिविल लाइन क्षेत्र के चक्कर की मिलक में एएसपी दीपक भूकर द्वारा ड्रोन कैमरे से की गई मॉनिटरिंग | New India Times

आपको बता दें कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत चक्कर की मिलक में एसपी दीपक भूकर द्वारा ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि चक्कर की मिलक चौराहे पर ड्रोन कैमरा उड़वाकर पूरे क्षेत्र का जायजा लिया जा रहा है। नवापुरा में हुई घटना को देखते हुए आसपास के घरों की भी जांच की जा रही है कि कहीं किसी प्रकार की ईटें आदि छतों पर ना रखी हो उन्हें हटवाया जाएगा और लोग डाउन का भी कड़ाई से पालन कराया जाएगा क्योंकि देखा गया है कि लोग घरों से निकलकर गलियों में खड़े हो जाते हैं उन पर भी ड्रोन कैमरे से निगरानी करके लोक डाउन का पालन कराना का प्रयास किया जायेगा इस मौके पर एसएचओ सिविल लाइन नवल मारवाह, चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार, उप निरीक्षक प्रवीन कुमार, व पुलिस बल मौजूद रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version