अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिऐ भोपाल पुलिस द्वारा लॉक डाउन के नियमों व दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। जिले के सभी सीमाओं की सील कर 24 घण्टे गहनता से वाहनों व संदिग्धों की चेकिंग की जा रही है । शहर के भीतर भी थाना स्टॉफ व यातायात स्टॉफ द्वारा विभिन्न स्थानों पर बेरिगेटिंग कर आवाजाही करने वालों से सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए आवागमन करने का कारण पूछा जाता है । साथ ही बेवजह घूमने वालों के विरुद्ध धारा 188 आईपीसी के तहत कार्रवाई भी की जा रही है।
