सिविल लाइंस थाना पुलिस ने लॉक डाउन में गोकशी करते हुऐ पूर्व पार्षद सहित आठ लोगों को किया गिरफ्तार | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

सिविल लाइंस थाना पुलिस ने लॉक डाउन में गोकशी करते हुऐ पूर्व पार्षद सहित आठ लोगों को किया गिरफ्तार | New India Times

मुरादाबाद सिविल लाइंस थाना पुलिस ने लॉकडाउन में गोकशी करते हुऐ पूर्व पार्षद सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से गोमांस व खाल के टुकड़े भी बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कारवाही शुरू कर दी है।

कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन नवल मारवाह के अनुसार रविवार की सुबह लगभग पांच बजे सिविल लाइंस थाना पुलिस ने चक्कर की मिलक मुखबीर की सूचना पर दबिश देकर एक मकान से पूर्व पार्षद सहित आठ लोगों को गोकशी करते हुए गिरफ्तार किया है, पुलिस सभी लोगों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने पूर्व पार्षद रेहान के साथ अन्य आठ लोग अनीस, मोबीन, इमरान, असमल, इमरान, आसिफ व वकील निवासी चक्कर की मिलक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपी के पास से पुलिस ने एक अदद छुरी, कुल्हाड़ी, एक रस्सी, बांट व पॉलीथीन व चौतीस हजार पांच सौ नकद सत्तर किलो गोवंशीय मांस बरामद किया है।

दबिश देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नवल मारवाहा, उप निरीक्षक सर्वेश कुमार, उप निरीक्षक नागेंद्र सिंह, उप निरीक्षक प्रवीन कुमार, कांस्टेबल संगम कसाना, कांस्टेबल नितिन कुमार, कांस्टेबल इंद्रप्रकाश, कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version