एक प्रयास मानवता की ओर: जान जोखिम में डाल कर लाॅक डाउन प्रभावितों को मदद पहुंचा रहे हैं गोपाल किरन समाज सेवी संस्था के जिम्मेदार | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

एक प्रयास मानवता की ओर: जान जोखिम में डाल कर लाॅक डाउन प्रभावितों को मदद पहुंचा रहे हैं गोपाल किरन समाज सेवी संस्था के जिम्मेदार | New India Times

आज 12 अप्रैल को गोपाल किरन समाज सेवी संस्था द्वारा श्रीमती संगीता शाक्य के मुख्य संरक्षक मार्गदर्शन में ग्वालियर की टीम द्वारा गरीब बस्तियों के पीछे बनी झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले मजदूरों को भोजन वितरण का कार्य किया गया। संस्था ग्वालियर द्वारा 200 पैकेट भोजन वितरित किया गया एवं छोटे छोटे बच्चों को बिस्किट वितरित किये गए।
ज़ोन 9 और पिपरोनी में खाना वितरित किया जा रहा था, यहां प्रशासन के लोग भी मौजूद थे। यहाँ पर सभी के हाथ जहाँआरा (CC -VV) द्वारा सेनेटाइजर से साफ करा कर मास्क वितरित किये गए।

एक प्रयास मानवता की ओर: जान जोखिम में डाल कर लाॅक डाउन प्रभावितों को मदद पहुंचा रहे हैं गोपाल किरन समाज सेवी संस्था के जिम्मेदार | New India Times

भोजन वितरण के समय सभी को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में श्रीप्रकाश सिंह निमराजे ने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए सर्कल बना कर लोगों में दूरी स्थापित की साथ ही लोगों को देश में फैल रही महामारी कोरोना के बचाव एवं उसके भीषण नुकसान से अवगत कराया और सभी नियमों के पालन करने का आग्रह किया और जागृत किया।कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु अपने घरों में रहकर लॉक डाउन के नियमों का पालन करवाने के लिये आह्वान किया उसमें प्रशासन के साथ सहयोग करना चाहिए यह प्रयास हमारे हित में हैं। भोजन देने से पहले सभी के हाथ सेनेटाइजर से साफ कराए गए और देखा गया कि जिन लोगों के पास मास्क नहीं थे उन लोगों को संस्था की कार्यकर्ता मंजू मसोरिया द्वारा तैयार किए गये मास्क वितरित किए गए। भोजन वितरण में संस्था की ओर से रनवीर सिंह, नवजीत सिंह, आमीन खान (एडवोकेट), हेमप्रकाश(राजू), आनंद सिंह, निम प्रकाश,(बल्लू), मान सिंह बौद्ध, जहाँआरा, भवानी राज (मुन्ना बिजली बाले) सुशील कदम, आर. ए.मित्तल, आमिन खान एडवोकेट, श्याम सिंह राठौर, रेनू गूर्जर, पुरुषोत्तम अर्गल, पवन नरवरिया, अरविंद सिंह विजय (रिसर्च स्कॉलर) आदि ने टीम में रहकर वितरण किया।
डॉ. अंजनी जलज (प्रो. गजराराजा मेडिकल कालेज), डॉ. कुसुम चौधरी जी ने चावल देकर सहयोग किया।
विजय शंकर निरत व्यावसायिक प्रिंटिंग प्रेस एवं पेट्रोल पंप
सिंगरौली मध्य प्रदेश, श्री किशोर श्रीवास्तव, डॉ. अलका श्रीवास्तव, सीआरओ-डीसीआरएफ, वीडियो वोलेंटियर ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version