भोपाल में बिना भेद-भाव के ज़रुरतमंदों में किया जा रहा है भोजन व राशन का वितरण | New India Times

अबरार अहमद खान/सुफियान सिद्दीक़ी, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में बिना भेद-भाव के ज़रुरतमंदों में किया जा रहा है भोजन व राशन का वितरण | New India Times

भोपाल में जमीअत उलमा मध्यप्रदेश द्वारा लॉक डाउन के प्रथम दिवस से ही इस आपात स्थिति में अफरा तफरी के माहौल में भोजन व राशन वितरण किया जा रहा है। यह राशन देने का कार्य जमीअत उलेमा के अध्यक्ष हाजी हारून के आह्वान पर चल रहा है।

जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के प्रेस सचिव हाजी मोहम्मद इमरान ने NIT संवाददाता को बताया कि आज शहर औऱ प्रदेश में कोरोना की मार पड़ रही है, सभी को इससे बहुत सतर्क रहने की ज़रूरत है और जमीअत उलमा मध्यप्रदेश जमीअत यूथ क्लब एवं अन्य सामाजिक संस्थाएं हिन्दू मुस्लिम सिख बौद्ध ईसाई समाज की सभी संस्था की इस मौके पर एक जुट नज़र आ रही हैं।

हाजी इमरान का कहना है कि इस मुश्किल घड़ी में सब बिना भेद भाव राहत के बहाने ही मोहब्बत के पैग़ाम को आम कर रहे हैं। हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सभी चेहरे एक नज़र आ रहे हैं। सभी को सब परेशान और ज़रूरतमंदों की फिक्र है। ऐसे कामो को और करना चाहिए ताकि मोहब्बतों का पैग़ाम आम हो। इस कार्य को करने में सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है।

By nit

One thought on “भोपाल में बिना भेद-भाव के ज़रुरतमंदों में किया जा रहा है भोजन व राशन का वितरण”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version