धौलपुर में कलेक्टर ने सामुदायिक रसोईघर का किया उद्घाटन, लाॅक डाउन से प्रभावित जरूरतमंदों के लिए की गई है भोजन की व्यवस्था | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर में कलेक्टर ने सामुदायिक रसोईघर का किया उद्घाटन, लाॅक डाउन से प्रभावित जरूरतमंदों के लिए की गई है भोजन की व्यवस्था | New India Times

कोरोना वायरस को रोकने के लिए लागू किये गये लॉकडाउन के कारण मजदूर और दिहाड़ी मजदूर रेहडी वाले आदि सबके लिए रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। सरकार के द्वारा भी इन लोगों के लिए भोजन और उनके खातों में राशि पहुंचाने की व्यवस्थाएं की जा रही है। आज सेवा भारती धौलपुर की इकाई आवासन मंडल में भारतीय आदर्श विद्या मंदिर में सामुदायिक किचन का संचालन प्रारंभ किया गया। उसके लिए जिला कलेक्टर धौलपुर राकेश जायसवाल ने सामुदायिक रसोईघर का उद्घाटन किया तथा उसका निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रसोई घर में भोजन पैकेट बना कर आवश्यकतानुसार के क्षेत्रों में भोजन का वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर राकेश जायसवाल ने कहा कि सेवा भारती तथा अन्य संगठन इस मुहिम में साथ दे रहे हैं और बढ़-चढ़कर सेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं। स्वयंसेवकों के द्वारा भोजन पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। सूखी सामग्री की किट तैयार की जा रही हैं। धौलपुर शहर को उपनगर में विभाजित करके प्रत्येक गली मोहल्ले के ऊपर एक प्रभारी और नीचे सह प्रभारी नियुक्त किए जा रहे हैं। जोकि किसी भी प्रकार की आवश्यकता किसी भी स्तर पर हो उसकी पूर्ति करने के लिए वे स्वयंसेवक तुरंत समाधान के लिए सूचित करेंगे और लोगों में लॉक डाउन के पालन की सुनिश्चित ता के लिए जागरण का कार्य करेंगे इस अवसर पर सेवा भारती के पदाधिकारी वैद्य कन्हैयालाल शर्मा, सुरेश सिंह, श्यामसुंदर मंगल तथा अन्य कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में सहयोगी के नाते उपस्थित थे सेवा भारती ने कपड़े के बने हुए मास्क निःशुल्क उपलब्ध कराने के लिए भी व्यवस्था की है तथा जरूरतमंदों को राशन किट का वितरण किया गया।

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version