परसराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते सरकार द्वारा लाॅकडाउन किए जाने से नगर एवं ग्रामीण अंचलों के गरीब लोगों को रोजगार ना मिलने के कारण राशन पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है जिसके चलते नगर के लोग आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं।
देवरी नगर के समाजसेवी एवं मॉडर्न इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन समाजसेवी अशोक साहू द्वारा गरीब निर्धन परिवारों के लिए 400 बैग राशन के प्रशासन को प्रदान किए जिसमें 5 किलो आटा 2 किलो चावल 1 किलो दाल 1 किलो तेल 1 किलो नमक 1 साबुन आदि सामान का बैग आदि ओर यह बैग शासन द्वारा गरीब तबके के लोगो के लिए प्रदान किये जायेगे। इस दौरान एसडीएम आर के पटेल, तहसीलदार कुलदीप पाराशर, एसडीओपी अजीत पटेल, टी आई रामेश्वर ठाकुर, सीईओ हैमेंद्र गोविल, नायब तहसीलदार रघुनन्दन चतुर्वेदी, बीएसी अरुण दुबे एवं समाजसेवी अशोक साहू उपस्थित रहे।
