धौलपुर पुलिस व आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध शराब बनाने की कई भट्टियों सहित करीब 15,000 लीटर वाश कराई नष्ट | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस व आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध शराब बनाने की कई भट्टियों सहित करीब 15,000 लीटर वाश कराई नष्ट | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में आज धौलपुर पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए हजारों लीटर वाश व अवैध शराब बनाने की भट्टियों को नष्ट करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि धौलपुर के आदर्श नगर थाना सदर में अवैध शराब बनने की सूचना मिली थी जिस पर आज दिनांक 04.04.2020 को बाबूलाल पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना सदर के नेतृत्व में थाना कोतवाली, निहालगंज की पुलिस टीमों व आबकारी विभाग की टीम को अवैध शराब के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही के लिए भेजा गया। आबकारी टीम ओर पुलिस टीम ने आदर्श नगर थाना सदर में भारी मात्रा में कच्ची शराब व 15000 लीटर के करीब वाश व अवैध शराब बनाने की कई भट्टियों को मौके पर नष्ट किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version