भोपाल में कोरोना वॉयरस के चलते लॉक डाऊन के कारण राशन पानी की समस्या से जूझ रहे ग़रीब, बेसहारा लोगों की अल-मकतबतुल आलिया लायब्रेरी की टीम लगातार कर रही है मदद | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में कोरोना वॉयरस के चलते लॉक डाऊन के कारण राशन पानी की समस्या से जूझ रहे ग़रीब, बेसहारा लोगों की अल-मकतबतुल आलिया लायब्रेरी की टीम लगातार कर रही है मदद | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के न्यू कबाड़ खाना स्थित अल-मकतबतुल आलिया लायब्रेरी की टीम भोपाल के विभिन्न स्थानों पर लॉक डाउन के कारण राशन-पानी की समस्या से जूझ रहे ग़रीब, बेसहारा लोगों के पास
राशन किट पहुंचा कर लगातार मदद कर रही है।
लायब्रेरी की टीम ने NIT सवांददाता से बात करते हुऐ कहा कि संस्था समाज की भलाई के लिए कार्य करती है जिसका मकसद जरूरतमंदों की सेवा करना है। इसके लिए संस्था के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने ऐसे जरूरतमंद लोगों की तलाश की है जो वाकई में इसके हकदार हैं।
संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि समाज के लिए कुछ करना सौभाग्य की बात होती है। मज़हब इस्लाम हमें यह शिक्षा देता है कि बिना भेद भाव किए समाज सेवा करनी चाहिए । समाज सेवा करने में दिली सुकून मिलता है। संस्था की तरफ से समाज सेवा के क्षेत्र में आगे भी कार्य किए जाते रहेंगे।हर सबल व्यक्ति को ग़रीबों की सेवा में आगे आना चाहिये।
हमारी टीम के द्वारा लाॅक डाउन की वजह से परेशान गरीबों के घरों का सर्वे कर फौरी तौर पर चावल, आटा, दाल, शक्कर, तेल, चाय पत्ती और नकम का किट बना कर उनके घरों में पहुंचाया जा रहा है और हम कोशिश कर रहे हैं कि ज्यादा ज्यादा से मजबूर लोगों की मदद कर सकें। यदि आप लोग भी इस मानवता के कार्य में भाग लेना चाहते हैं तो आप हमारे नम्बर पर संपर्क कर 9977064549, फोनपे या गूगलपे के ज़रिया लोगों की
मदद कर सकते हैं।
इस मौके पर लायब्रेरी की पूरी टीम मौजूद रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version