सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

खीरों कस्बे में सैकड़ों साल से स्थित दरगाह बाबा फतेह शहीद शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर लॉक डाउन के चलते प्रभावितों में खाद्य सामग्री वितरित की गई। गरीबों और मुसाफिरों व भूखे को खाना खिलाने से बढ़कर और कोई पुण्य का कार्य नहीं है। सभी लोगों का यह धर्म बनता है कि वे अपने आस पास किसी को भी भूखा न सोने दें। जब किसी भूखे को खाना खिलाओ तो उसके दिल से दुआएं निकलती हैं, यह दरगाह अध्यक्ष शिबू उन्होंने कहा। जहां देश में एक ओर कोरोना वायरस जैसी महामारी फैली हुई है एवं 14 अप्रैल तक पूरे भारत में लाक डाउन लागू है। समाज के कुछ ऐसे लोग जो लाॅक डाउन के चलते एक तरफ कोरोना वायरस का भय है तो दूसरी तरफ घर परिवार चलाने की चिंता ऐसे में खीरों कस्बे में दरगाह अध्यक्ष और कमेटी द्वारा व आसपास के क्षेत्रों में लोगों को राहत देने का काम कर रहे हैं। बाबा फतेह शहीद शाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर दरगाह के सदर व खीरों थाना प्रभारी मणिशंकर तिवारी के द्वारा खाद्य सामग्री खीरों के गरीब परिवारों के लिए वितरित की गई। इस मौके पर दरगाह सदर शिबू खान, मोबीन खान, भोले खान व बीरजिस अली, मुसर्रत अली, नाजिम अली, सलमान चिश्ती, सर्वेश सिंह, नफीस खान, एहशान खान, घुरू, कय्यूम आदि लोग मौजूद रहे।
