ग्वालियर में लाक डाउन के दौरान पत्रकार की मारपीट करने वाले तीन पुलिसकर्मी निलंबित | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर में लाक डाउन के दौरान पत्रकार की मारपीट करने वाले तीन पुलिसकर्मी निलंबित | New India Times

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कोरोना संकट के चलते लाँक डाउन के दौरान समाचार कवरेज कर रहे एक पत्रकार की पुलिस द्वारा मारपीट के मामले में एक पुलिस अधिकारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस विभाग को सख्त हिदायत दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना आज थाना झांसी रोड के चेतकपुरी में हुई। इस घटना के विरोध में पत्रकारों ने 10 मिनट कैमरा डाउन करके कड़ा विरोध प्रकट किया। पुलिस द्वारा की गई मारपीट में मीडिया कर्मी को गंभीर चोटें भी आई हैं।
ग्वालियर के एसपी नवनीत भसीन ने इस मामले में तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पैंड कर चुके हैं ।
मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर के अनुसार ग्वालियर के पत्रकार श्री चेतन के साथ जो घटना हुई है उसे मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में लाया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस महकमे को सख्त हिदायत दी है। जिन पुलिस वालों ने श्री चेतन के साथ मारपीट की है उन्हें निलंबित किया गया है।
उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रकार को कोरोना संकट के दौरान अपना कार्य करने में तकलीफ नहीं हो इसकी चिंता जनसंपर्क विभाग और पुलिस दोनों करेंगे।
निश्चित ही पत्रकार गण कोरोना संक्रमण के दौरान समाज में सकारात्मक जन जागरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस संक्रमण के दौर में उनके भी जीवन को खतरा है लेकिन उनके प्रयास सराहनीय हैं। किसी पत्रकार मित्र को बिल्कुल भी तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है। उनके काम की और उनके सम्मान दोनों चिंता की जाएंगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version