अकबरपुर शहर के एक छात्र ने गरीबों के लिए अपनी छात्रवृत्ति कर दी दान | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

अकबरपुर शहर के एक छात्र ने गरीबों के लिए अपनी छात्रवृत्ति कर दी दान | New India Times

कारोना की रोकथाम हेतु किए गए लाॅक डाउन पर समाजसेवियों, छोटे बड़े व्यापारियों व संस्थाओं द्वारा दिहाड़ी मजदूरी करने वालों व गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने का कार्य अंबेडकरनगर में जारी है। जिस तरह पूरी दुनिया में खौफ का कारण बन चुके वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण काल से जूझ रहे हैं वही उत्तर प्रदेश की जनता को बचाने के लिए सरकारी प्रयासों में अब नन्हे बच्चों से लेकर छात्र-छात्राएं भी शामिल हो रहे हैं और इनका समर्पण भी मिल रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं शहजाद पुर चौक रुई वाली गली निवासी राज सोनी की, राज ने अपनी स्कॉलरशिप गरीबों के लिए खर्च कर दी। वहीं दूसरी तरफ स्वर्ण व्यापारी महादेव सोनी जिन्होंने गरीबों को खाद्यान्न वितरण किया महरुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव अभय चंद्रपुर जहां पर सैकड़ों की तादात में गरीब परिवार रहते हैं। उस गांव में जाकर उन्होंने खाद्यान्न वितरण किया। राज सोनी ने बताया कि हम अपने स्कॉलरशिप किसी काम के लिए रखे थे मगर इन गरीबों की गरीबी देखी नहीं गई हमने सोचा इससे अच्छा काम कुछ भी नहीं राज सोनी के इस काम को क्षेत्र की जनता ने खूब सराहना की।
व्यापारी महादेव सोनी ने कहा, कोरोना वायरस की वजह से मजदुर लोग भूखे-प्यासे रह रहे है, उनके लिए ये दाल चावल दे रहे है ताकि उन मजदूरों के घर में चूल्हा जले और बच्चों से लेकर अपना पेट भर सकें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version