लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन है प्रयासरत, लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया का भी किया जा रहा है इस्तेमाल | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन है प्रयासरत, लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया का भी किया जा रहा है इस्तेमाल | New India Times

लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन सभी तरह के प्रयास कर रहा है और इसके लिए सबसे बड़ा प्लेट फॉर्म है सोशल मीडिया। ग्वालियर पुलिस इसका भरपूर फायदा उठा रही है। पुलिस के आला अधिकारी सोशल मीडिया पर पोस्टर पोस्ट कर रहे हैं और इसमें स्लोगन लिखकर लोगों को जागरूक और प्रेरित कर रहे हैं।

लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन है प्रयासरत, लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया का भी किया जा रहा है इस्तेमाल | New India Times

ग्वालियर रेंज के आईजी (एडीजीपी) राजाबाबू सिंह ने अपने फोटो के साथ एक पोस्टर सेंड किया हैं जिसमें उन्होंने लिखा है कि “कोरोना वायरस से ना घबराएं, खुद बचें और सबको बचाएं”। इसे साथ ही उन्होंने पुलिस कैप, डॉक्टर का इस्टेथोस्कोप और सफाईकर्मी की झाड़ू का चित्र बनाकर उस पर सेल्यूट लिखा है। आईजी के पोस्ट के अलावा एसपी नवनीत भसीन भी लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। उन्होंने अपने फोटो के पोस्टर के साथ लिखा है “हाथ धोना, जिंदगी से हाथ धोने से बेहतर है, एहतियात करें क्योंकि एहतियात इलाज से बेहतर है” एक अन्य पोस्ट में एसपी ने लिखा कि “घर में रहना, आईसीयू में रहने से बेहतर है” 3 एहतियात करें, क्योंकि एहतियात इलाज से बेहतर है”। ” घर में रहें, सुरक्षित रहें”। पुलिस की इस मुहिम को लोग बहुत सराह रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version