अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

इस समय कोरोना वायरस से पूरा देश दहशत में हैं, पुलिसकर्मियों के द्वारा लड़ी जा रही इस वायरस के खिलाफ लड़ाई काबिले तारीफ है,जो अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों को सुरक्षित करने में लगे हैं।
भोपाल पुलिस लोगों से लगातार अपील कर रही है कि कोरोना जैसी महामारी से सजग रहें । इस महामारी से बचने के लिए जागृत हों और दूसरों को भी जागृत करें। लोकडाउन का पालन करते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का पूर्ण रुप से सहयोग करें। अपनी जनभागीदारी इसमें शामिल करते हुए अपना सहयोग प्रदान करें लेकिन भोपाल की जनता मानने को तैयार ही नहीं है।

इस विकट प्रस्तिथि में भी लोग अपनी गलियों में क्रिकेट खेलते हुऐ नज़र आरहे हैं और वहीं आज पीरगेट स्थित एक मंदिर का वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है जिस में कुछ लोग पूजा पाट करते हुऐ दिखाई दे रहे हैं और हद तो तब हो गई जब यह सब कुछ पुलिस की मौजूदगी में हो रहा है और पुलिस प्रशासन तमाशाई बनी रही।
