मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT;
“मस्जिद से होने वाली अजान से मेरी निंद टूटती है” जैसा विवादास्पद बयान देकर मुस्लिम समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले गायक सोनू निगम का प्रतिकात्मक पुतला मंगलवार की रात स्थानीय कलंब चौक में जलाया गया। एमआईएम जिल्हाध्यक्ष के नेतृत्व में यह आंदोलन किया गया। इस समय मुस्लिम समाज के काफी लोग उपस्थित थे।
विरोध प्रदर्शन के दौरान सोनू निगम के खिलाफ नारेबाजी कर उसके वक्तव्य का निषेध किया गया।सइस अवसर पर एमआईएम के जिलाध्यक्ष शाज अहेमद अहमद एजाज कुरेशी, मुहम्मद आसीम अली, इरशाद अहमद, डॉ.अन्सारी, मन्सूर अहमद आदीं उपस्थित थे।
