राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

कोरोना संकट से निपटने के लिए प्रभावी लॉक-डाउन ने दिहाड़ी मजदूरों, रेहड़ी दुकानदारों की रोजी छीन ली है। जिससे ऐसे लोगों पर आर्थिक संकट सामने आ गया है। ऐसे लोगों की भोजन की समस्या के समाधान के लिए नगर के समाजसेवी आगे आए हैं।

नगर के समाजसेवियों ने पहल करते हुए ऐसे परिवारों को निःशुल्क भोजन एवं राशन सामग्री उपलब्ध कराने का फैसला लिया है, जिनके पास खाने की कुछ व्यवस्था नहीं है। यह लोगों के घर जाकर राशन पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

मास्क भी बाटे जा रहे हैं और इसके अलावा कुछ समाजसेवियों ने देवरी नगर के वार्ड में और गांव जाकर जरुरतमंद परिवार में सभी के सहयोग से राशन पहुंचकर कार्य कर रहे हैं।सहयोग में गौरव पांडे, विनोद कुमार जैन, चंदूभाई पांडेय, कमल किराना, नीरज जैन बीना, सोनू पठा, अतुल किराना, अखिल पार्ले, नितिन बड्कुल, मोनू कुसमी, अप्पू चौधरी, धीरेंद्र बड़कुल, विनीत जैन, पिंटू आदि उपस्थित रहे।
