गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

अम्बेडकर नगर जिला के अलीगंज थाना क्षेत्र के तलवा पार मोहल्ले में गत 23 मार्च की रात हुई महिला की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने महिला के बेटे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह हत्या प्रेम प्रसंग के चलते किये जाने का खुलासा हुआ है। मां की हरकतों से ऊबकर बेटे ने ही मां को मौत की नींद सुला दिया था।
क्षेत्राधिकारी टांडा अमर बहादुर ने बताया कि मृतक महिला का मेराज निवासी काजीपुर से अवैध संबंध था और दोनों प्रत्येक दिन रात में मेराज की गुमटी में मिलते थे। मां की हरकत उसके बेटे को नागवार लगती थी और वह स्वयं को अपमानित महसूस करता था। वह जब भी मां को रोकता तो मां उसको धमकी देती कि मैं अपनी सारी संपत्ति मेराज को लिख दूंगी। इससे मजबूर होकर बेटा चुप हो जाता। अंत में उसने 23 मार्च की रात को मां को मौत के घाट उतार दिया और उसने खुद मेराज के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस ने जाँच के बाद मुखबिर की सूचना पर मृतका के पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
