India Fights against Corona: गोपाल किरन समाज सेवी संस्था (ग्वालियर) द्वारा कोरोना को हराने की एक छोटी सी पहल | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

India Fights against Corona: गोपाल किरन समाज सेवी संस्था (ग्वालियर) द्वारा कोरोना को हराने की एक छोटी सी पहल | New India Times

गोपाल किरन समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह निमराजे ने एनआईटी को बताया कि वर्तमान में कोरोना वायरस का भीषण प्रकोप सम्पूर्ण विश्व में फैला हुआ है जिससे हमारा देश भी अछूता नहीं रहा है। ग्वालियर शहर में भी इसके प्रकोप को देखते हुए 25 मार्च 2020 से आगामी 21 दिनों तक पूर्ण लॉक डाउन ताला बंदी के कारण दुकानें तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठान बन्द रहेंगे। ऐसे में देश हित को देखते हुए हमारा भी कर्तव्य है कि हम एक ज़िम्मेदार नागरिक होने के नाते शासन व प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।

ऐसी भीषण स्थिति का सामना करना उच्च व मध्यम वर्ग के लिए तो संभव है किन्तु आर्थिक रूप से कमज़ोर समाज के लिए यह अत्यंत कठिन है। ज़रा सोचिए, जिस व्यक्ति का घर प्रतिदिन की आमदनी से चलता हो वह 21 दिन बिना कुछ कमाए, कैसे घर चला पायेगा?

ऐसे में मानवता का तकाजा है कि विपदा की इस घड़ी में हम ऐसे ज़रुरतमंदो के लिए आवश्यक भोजन आदि का प्रबंध करें, जिससे खाद्य सामग्री के अभाव में कोई भी भूखा सोने न पाए l हमने इस दिशा में समाज के सहयोग से कार्य करने का संकल्प लिया है।

ऐसी विषम परिस्थिति में गोपाल किरन समाज सेवी संस्था शहरी गरीबों, निर्माण कर्मियों, दिहाड़ी मजदूरों और असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे लोगों आदि के जीवनयापन के लिए भोजन सामग्री उपलब्ध कराने को तत्पर है। गोपाल किरन समाज सेवी संस्था से मदद चाहने वाले परिवारों की जानकारी गुप्त रखी जायेगी।
स्वैच्छिक रूप से इस पुनीत कार्य में दान देकर सहयोग करने वाले भी हमसे सम्पर्क कर सहयोग कर सकते हैं।

संपर्क सूत्र:

श्रीमती संगीता शाक्य
(संरक्षक)

अहसान उल्ला पासा
(संरक्षक)

डॉ.प्रवीण गौतम

श्रीप्रकाश सिंह निमराजे
(अध्यक्ष, गोपाल किरन समाज सेवी संस्था, ग्वालियर)
मो. 9425118370

किशोर श्रीवास्तव (दिल्ली)

मो. 9599600313

डॉ. आर.व्ही.सिंह
(उपाध्यक्ष)

जहांआरा
(सचिव)
मो. 8349891437

युवराज खरे
कोषाध्यक्ष

By nit

Exit mobile version