मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भोपाल जिला प्रशासन के प्रयासों की तारीफ की है। उन्होंने कोरोना वायरस की रोकथाम व उससे प्रभावितों के उपचार एवं अति आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु अपनी सांसद निधि से 25 लाख रुपये भोपाल जिला प्रशासन को प्रदान किए हैं।
