भोपाल में शराब की दुकानों पर नहीं दिखा जनता क‌र्फ्यू का असर, कलेक्टर के आदेश की उड़ाई गई धज्जियाँ, जनता ने किया जनता कर्फ्यू का पालन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में शराब की दुकानों पर नहीं दिखा जनता क‌र्फ्यू का असर, कलेक्टर के आदेश की उड़ाई गई धज्जियाँ, जनता ने किया जनता कर्फ्यू का पालन | New India Times

कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को जनता क‌र्फ्यू के आह्वान पर भोपाल में जनता क‌र्फ्यू पूरी तरह से सफल रहा। इसको सफल बनाने में समाज के हर वर्ग ने अपना सहयोग दिया।

भोपाल में शराब की दुकानों पर नहीं दिखा जनता क‌र्फ्यू का असर, कलेक्टर के आदेश की उड़ाई गई धज्जियाँ, जनता ने किया जनता कर्फ्यू का पालन | New India Times

शहर के सभी बाजार पूरी तरह से बंद रहे। आवश्यक सेवाओं की दुकानें भी बंद रहीं लेकिन इस का असर शराब की दुकानों पर बिल्कुल भी दिखाई नहीं दिया। रोज़ की तरह आज भी शराब की दुकानें खुली रहीं, जबकि कलेक्टर श्री तरुण पिथोड़े ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य, जन सुरक्षा, कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए आगामी आदेश तक रेस्टोरेंट, बार, कृषि उपज मंडी, ढाबा, शराब आहाते, पब आगामी आदेश तक बंद रहने के आदेश दिए थे लेकिन शराब की दुकानों पर इनके आदेश का कोई असर दिखाई नहीं दिया। इस दौरान पूरी व्यवस्था पर पुलिस-प्रशासन ने पैनी नजर बनाए रखी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version