अन्तर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए धौलपुर पुलिस ने 4 चोरों को 27 चोरी की मोटरसाइकिलों सहित किया गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

अन्तर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए धौलपुर पुलिस ने 4 चोरों को 27 चोरी की मोटरसाइकिलों सहित किया गिरफ्तार | New India Times

धौलपुर जिले में विगत दिनों में चोरी हुई मोटरसाइकिलों की बरामदगी और चोरों की पतारसी व गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने विशेष गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि आज डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम के हैड कानि. विनोद कुमार को जरिए मुखबिर सूचना मिली थी कि पुराना थाना सदर धौलपुर के पास चार व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिलों लेकर मोटरसाइकिल चोरी करने की योजना बना रहे है, जिस पर *हैड कानि. विनोद कुमार के साथ डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम के कानि. जीतेन्द्र, कानि. बीरबल, कानि. गोपाल, कानि. रामसहाय, कानि. दीनदयाल, कानि. अलकेश चालक कानि दिलीप व चालक कानि. वासुदेव को तत्परता से रवाना कर उनकी सहायता के रोहित चावला पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना निहालगंज के नेतृत्व में थाना जाप्ता भिजवाया गया। उक्त पुलिस टीमों ने मुताबिक सूचना मुखबिर संयुक्त कार्यवाही करते हुए पुराना थाना सदर धौलपुर के पास चार व्यक्तियों प्रवीन उर्फ जीतू पुत्र रमेश जाति कुशवाह निवासी पिपरसा थाना सिविल लाइन जिला मुरैना मध्यप्रदेश, अनिल पुत्र मलखान जाति कुशवाह निवासी रामपाल का पुरा थाना एडोली जिला भिण्ड मध्यप्रदेश, हरिओम पुत्र वीरेन्द्र जाति गुर्जर निवासी पंछीपुरा थाना कौलारी जिला धौलपुर व रामभजन पुत्र कालीचरन जाति निषाद निवासी कांटरपुरा थाना राजाखेडा जिला धौलपुर मोटरसाइकिल चोरी की योजना बनाते मिले जिनके पास दो मोटरसाइकिले भी मिली जिनके कागजात मांगे तो उन्होंने कागजात नहीं होना बताया जिसके बाद उससे कडाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने उक्त मोटरसाइकिले चोरी की होना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उक्त चारों मोटरसाइकिल चोरों से कडाई से पूछताछ की तो उन्होंने इन दोनों मोटरसाइकिलों के अलावा 25 चोरी की मोटरसाइकिलें अन्य जगहों पर रखी होना बताया जिस पर उन चारों की निशादेही पर संयुक्त टीम ने 25 और मोटरसाइकिलों को बरामद किया है। कुल मिलाकर इनसे 27 चोरी की मोटरसाइकिले मिली है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि पकड़े गये चारों मोटरसाइकिल चोर शातिर किस्म के बदमाश है जो मास्टर चाबी से लॉक तोड़ कर मोटरसाइकिलों को चोरी करते है जिनके कब्जे से दो मास्टर चाबी भी बरामद की गई है। बाइक चोर हरिओम के विरुद्ध विभिन्न न्यायालयों से 07 स्थाई वारण्ट जारी है व मुल्जिम हरिओम से पूर्व में चोरी की मोटरसाइकिले बरामद हुई है और हरिओम पूर्व में 8 बार बाल सुधार गृह धौलपुर से फरार हो चुका है। इसके अलावा उक्त चारों ने स्वीकार किया है कि धौलपुर से चोरी की गई मोटरसाइकिलो को भिण्ड, मुरैना व ग्वालियर के ग्रामीण इलाकों में 4000-5000 रुपयें मे बेच देते है। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि गिरफ्तार शुदा चारों मोटरसाइकिल चोरों से 27 मोटरसाइकिलें तो बरामद की जा चुकी है और पूछताछ में और भी मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों के खुलासे की सम्भावना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version