संदिग्ध हालत में जंगल में मिले प्रेमी युगल के शव, परिजनों ने एक दूसरे पर लगाया हत्या का आरोप | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

संदिग्ध हालत में जंगल में मिले प्रेमी युगल के शव, परिजनों ने एक दूसरे पर लगाया हत्या का आरोप | New India Times

मोहम्मदी-लखीमपुर हाइवे पर आँवला जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी युगल के शव पाए गए हैं, प्रेमी का शव खाई में जबकि प्रेमिका का पेड़ से झूलता हुआ शव मिला है। ये पास के गांव मोहम्मदाबाद के एक ही बिरादरी के दोनों है। जंगल में शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। खबर फैलते ही सैकडों की संख्या में भीड़ जुटने लगी।लड़के पक्ष की ओर से दोनों की हत्या का आरोप लगाया गया है। सूचना पर पहुँची थाना हैदराबाद पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हैदराबाद गांव के मोहम्मदाबाद निवासी अरविंद (23) पुत्र गया प्रसाद, सुमन (21) पुत्री शिवराम के शव मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर स्थित आँवला जंगल में सड़क से महज पांच सौ मीटर दूरी पर जंगल के अंदर शुक्रवार को सुबह पाए गए। प्रेमी अरविंद का शव 5 फुट गहरी खाई में पड़ा मिला, उसके गले में कुछ बंधा नहीं था केवल गहरा निशान बना था। अरविंद ने नीले रंग की टीशर्ट और बैंगनी रंग का लोवर व जूते पहन रखा था जबकि 10 फिट की ही दूरी पर  प्रेमिका सुमन का शव छोटे पेड़ से गुलाबी दुपट्टे  से झूलता मिला। उसने गुलाबी शूट पहन रखा था। इससे पहले दोनों को गुरुवार से ही ढूंढ़ा जा रहा था।

अरविंद के भाई मुन्ना ने बताया कि गुरूवार 11 बजे से हमारा भाई गायब है, सुबह से हम ढूंढते हुए यहाँ तक पहुँचे हैं। लड़की पक्ष की ओर से भगा ले जाने की तहरीर सुबह दी गयी थी। शुक्रवार सुबह से ही सनसनीखेज की घटना के चलते सुबह से हो रही बारिश के बीच मोहम्मदी मार्ग पर जंगल मे भीड़ जुट गई। प्रेमी प्रेमिका एक ही गांव और एक ही बिरादरी के हैं जिनका प्रेम प्रसंग 6 महीने पहले से चल रहा था। मौके पर पहुँचे प्रेमी के पिता गया प्रसाद ने बताया की दोनों बच्चों की शादी करना चाहते थे।गुरुवार 11 बजे से हमारा लड़का घर से गायब है। पुलिस हमारे घर पर गयी थी और लड़की को सौंपने की बात कर रहे थे। हमने शादी की बात रखी तो लड़की पक्ष के लोग शादी से इंकार कर रहे थे जिसके चलते उन्होंने कई बार हमको धमकाया जबकि लड़की की ओर से मौजूद शिवराम और भगौता ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।मौके पर पहुँचे हैदराबाद एस एच ओ सुनीत कुमार, एस आई शशि शेखर यादव ने दोनों पक्षों से तहरीर ले ली है।दोनों प्रेमीयुगलों का शव पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोर्समारटम के बाद की घटना के कारणों की जानकारी हो पायेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version