संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में समस्या आपकी, संघर्ष हमारा कार्यक्रम के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्वालियर के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने आज सैकड़ों उपभोक्ताओं को लेकर लक्ष्मीगंज बिजली घर पहुंच गए और वहाँ पर विधुत विभाग के उपमहाप्रबंधक राज मालवीय को ज्ञापन देकर मांग की कि वार्ड क्रमांक 1 क्षेत्र में गरीब लोग निवास करते हैं, यहाँ पर 1700 रु में मीटर लगवाए जाएं एवं गलत बिजली के बिलों को ठीक किया जाएं और कम से कम राशि जमा कर कटे कनेक्शन जोड़े जाएं।

ब्लॉक अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा की मांग पर उपमहाप्रबंधक मालवीय ने जे ई सेहरा को निर्देश दिए उसके बाद सभी अधिकारियों ने प्रातः 10 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक बिजली के बिलों में सुधार किया एवं 1700 रु में उपभोक्ताओं को नवीन बिजली कनेक्शन प्रदान कर मीटर लगवाए गए और कटे कनेक्शनों को कम से कम राशि लेकर जोड़ा गया।

ब्लॉक अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने बिजली विभाग के उपभोक्ताओं के हित में मुहिम चला रखी है जिससे उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ मिल रहा है।
आज 155 बिजली के बिलो में सुधार किया एवं 9 नवीन बिजली कनेक्शन 1700 रु में देकर तुरन्त उनके घरों में मीटर लगवाए गए और कटे कनेक्शन कम राशि जमा कर होली पर्व पर घर बिजली की रोशनी से रोशन हुए, नवीन कनेक्शन के बाकी प्रकरण के मीटर होली के बाद लगाए जाएंगे।
जनता ने सत्येन्द्र शर्मा को धन्यवाद दिया कि एक ही दिन में मीटर के लिए आवेदन दिया और एक ही दिन में सर्वे कर 1700 रु मात्र में मीटर लगवाया। इस अवसर पर गुलाल लगाकर सत्येन्द्र शर्मा का स्वागत किया गया।
