राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

विगत शनिवार को गुण्डागर्दी के मामले में रहली जेल ले जाते समय पुलिसकर्मी को चकमा देकर हिरासत से भागने वाले जेल वांरटी को पुलिस द्वारा 12 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरी थाना अंतर्गत ग्राम कोपरा निवासी नरेश पिता मुन्ना अहिरवार 20 वर्ष को धारा 151 जाफौ के मामले में एसडीएम देवरी द्वारा जेल वारंट जारी किया गया था। जिसके पालन में रहली जेल ले जाते समय आरोपी पुलिसकर्मी को चकमा देकर रास्ते में कोपरा बस स्टेण्ड पर पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। मामले में थाना पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश की गई एवं जंगल एवं खेतों में कई किलोमीटर पीछाकर उसे पुनः गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा मामले में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 114 धारा 224 ता.हि. दर्ज किया गया है।
