कोष्टा समाज की महिलाओं द्वारा मनाया गया महिला दिवस, कार्यक्रम में महिला संगठनों ने किया महिलाओं का स्वागत | New India Times

पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ, सिवनी (मप्र), NIT:

कोष्टा समाज की महिलाओं द्वारा मनाया गया महिला दिवस, कार्यक्रम में महिला संगठनों ने किया महिलाओं का स्वागत | New India Times

रविवार 8 मार्च को भैरोगंज सिवनी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कोष्टा- कोष्टी समाज सिवनी द्वारा सार्वजनिक संस्थान श्री हनुमान व्यायाम शाला परिसर भैरोगंज सिवनी में महिला दिवस मनाया गया जिसकी शुरुआत माता सरस्वती पूजन के साथ हुई।

कोष्टा समाज की महिलाओं द्वारा मनाया गया महिला दिवस, कार्यक्रम में महिला संगठनों ने किया महिलाओं का स्वागत | New India Times

कार्यक्रम में समाज की अनेक महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेविका श्रीमती संगीता राजेश बर्वे सौंसर द्वारा समाज की महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि महिला सशक्तिकरण, जागरूकता, एकत्रीकरण एवं सामाजिक कार्य में भागीदारी के साथ साथ सामूहिक नेतृत्व हेतु कोष्टा समाज की महिला संगठन की नींव रखी गई। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए श्रीमती उपमा बर्वे ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उपस्थित महिलाओं द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए, साथ ही संस्था के पदाधिकारियों द्वारा भी महिला दिवस पर महिलाओं की वर्तमान स्थिति के संबंध में बात रखी गई। कार्यक्रम का आयोजन श्री हनुमान मंदिर व्यामशाला समिति भैरोगंज द्वारा सामूहिक समाज हित में मनाया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती उपमा बर्वे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी श्रीमती छाया कुल्हाडे, श्रीमती हिमानी बर्वे, श्रीमती सुनीता परते आदि का सराहनीय योगदान रहा।

By nit

Exit mobile version