हंडिया थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी आशीष पाल के दबंगों द्वारा दोनों हाथ काट दिए जाने की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने की कड़े शब्दों में निंदा, पार्टी कोष से की आर्थिक मदद, परिजन को सौंपा चेक | New India Times

अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:

हंडिया थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी आशीष पाल के दबंगों द्वारा दोनों हाथ काट दिए जाने की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने की कड़े शब्दों में निंदा, पार्टी कोष से की आर्थिक मदद, परिजन को सौंपा चेक | New India Times

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने गत दिनों हंडिया थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी आशीष पाल (12) पुत्र राम आसरे पाल की स्कूल जाते समय कथित रूप से अपहरण कर बेहोशी की हालत में दोनों हाथ काट दिए जाने की घटना को कायरता पूर्ण बताते हुए इलाज करा रहे पीड़ित आशीष पाल के परिजन को पार्टी कोष से आर्थिक मदद की है। सपा के नेता व विधान परिषद सदस्य मा० बासुदेव यादव के साथ सपा के वरिष्ठ नेतागण ने आज स्थानीय स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती आशीष पाल के परिजनों को चेक सौंपा और हर तरह के मदद का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर सर्व श्री विधान परिषद सदस्य मा बासुदेव यादव, श्रीमती पूजा पाल, श्री कृष्णमूर्ति सिंह, श्यामलाल पाल, डॉ मानसिंह यादव, सुश्री निधि यादव, दान बहादुर मधुर, सै०मो० अस्करी, राम सुमेर पाल, सुग्गन पाल, नाटे चौधरी, शिवशंकर वर्मा, राकेश सिंह, आशीष पाल, डॉ एस. पी. सिंह पटेल, आर. एन. यादव आदि नेतागण मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version