आगामी त्यौहार के मद्देनजर भोपाल शहर में अधिकारियों ने पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

आगामी त्यौहार के मद्देनजर भोपाल शहर में अधिकारियों ने पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में डीआईजी शहर इरशाद वली, कलेक्टर भोपाल तरुण पिथोड़े व कमिश्नर नगर निगम विजय दत्ता ने आगामी त्यौहार को देखते हुऐ आज शाम गणमान्य नागरिकों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ इतवारा, मंगलवारा, बुधवारा, पीरगेट, चौक बाजार में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, बाजार व्यवस्था व चल समारोह/ जुलूस रुट का जायजा लिया। इस दौरान व्यापारीगण व आमजन से चर्चा कर त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से व भाई चारे की भावना से मनाने व सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस/प्रशासन का सहयोग करने हेतु अपील की गई व बाजार व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक व जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version