गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

चीन में फैल रहा जानलेवा कोरोना वायरस से अब तक कई की मौतें हो चुकी है। चीन के बाद 11 देशों में फैल चुके इस वायरस की दस्तक अब भारत में भी हो गई है। यह वायरस उत्तर प्रदेश, बिहार के बाद अब दिल्ली तक भी पहुंच गया है। बिहार से कोरोना वायरस के चार जबकि उत्तर प्रदेश से एक संदिग्ध मरीज मिला है। दिल्ली में भी संदिग्ध मरीजे मिले हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंबेडकर नगर जिले में भी कोरोना वायरस का लोगों के अंदर दहशत बना हुआ है यह घातक वायरस से बचाव के लिए कुछ लोगों मार्क्स लगाकर सड़कों पर चल रहे हैं। कई दफ्तरों में भी लोगों ने मार्क्स लगाए दिखे जिला मुख्यालय पर स्थित शहजादपुर इलाहाबाद बैंक कर्मचारियों ने मार्क्स लगाकर काम कर रहे हैं इलाहाबाद बैंक प्रबंधक आलोक सिंह” ने बताया कि करोना वायरस बहुत ही घातक वायरस है यह वायरस सार्वजनिक स्थानों पर हो सकते हैं जिससे बचने के लिए हम सभी को मार्क्स और डॉक्टरों द्वारा दिए गए सलाह का पालन जरूर करना चाहिए।
चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस का संक्रमण अब तक दुनिया के ज़्यादातर देशों तक पहुंच चुका है. भारत भी कोरोना से प्रभावित इन देशों में से एक है. भारत में यह संक्रमण पहली बार केरल में सामने आया
कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की आशंका की बात सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में लोगों के बीच इसे लेकर डर बढ़ता ही जा रहा है।
