कलेक्टर-एसपी ने हाईस्कूल परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल ले जाने पर की कार्रवाई, 10 नकल प्रकरण भी हुए दर्ज | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, चंबल संभाग (मप्र), NIT:

कलेक्टर-एसपी ने हाईस्कूल परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल ले जाने पर की कार्रवाई, 10 नकल प्रकरण भी हुए दर्ज | New India Times

भिंड कलेक्टर छोटेसिंह एवं पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र सिंह ने माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित की जा रही हाईस्कूल के आज के संस्कृत विषय की परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान रोशनलाल दैपुरिया महाविद्यालय केन्द्र के अन्दर मोबाइल ले जाने पर भृत्य नरेन्द्र सिंह भदौरिया को पुलिस के सुपुर्द्व कर निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारियों से कहा है कि कोई भी अपना मोबाइल परीक्षा केन्द्र के अन्दर ना ले जाए। परीक्षा केन्द्र पर नियुक्त किए गए प्रेस मित्र के पास अपना मोबाइल जमा कराएं।

कलेक्टर-एसपी ने हाईस्कूल परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल ले जाने पर की कार्रवाई, 10 नकल प्रकरण भी हुए दर्ज | New India Times

कलेक्टर छोटेसिंह एवं पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र सिंह ने रविन्द्रनाथ टेगौर उमावि भिण्ड, जैन उमावि भिण्ड, शामावि एसएएफ, चौधरी रूस्तम सिंह ग्रुफ ऑफ कॉलेज डिडी, शामावि फूप, चंन्द्रशेखर उमावि फूप, शा. स्वामी विवेकानंद उमावि सुरपुरा, रोशनलाल दैपुरिया महाविद्यालय सुरपुरा, एमपी एजूकेशन जलपुरा, शाउत्कृष्ट उमावि अटेर एवं लालबहादुर शास्त्री उमावि मुरलीपुरा का निरीक्षण किया।

कलेक्टर-एसपी ने हाईस्कूल परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल ले जाने पर की कार्रवाई, 10 नकल प्रकरण भी हुए दर्ज | New India Times

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने प्राचार्य कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था को भी देखा, जिससे वे संतुष्ट नजर आए। कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने आगामी पेपर में स्टॉफ की आईडी एवं छात्र-छात्राओं की फेसचैक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी निडर होकर परीक्षा दें, किसी प्रकार के नकल इत्यादि में न पड़े, मण्डल द्वारा निर्धारित किए गए समय प्रातः 8:45 बजे के पूर्व परीक्षा केन्द्र के अन्दर प्रवेश करें।

कलेक्टर-एसपी ने हाईस्कूल परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल ले जाने पर की कार्रवाई, 10 नकल प्रकरण भी हुए दर्ज | New India Times

पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र सिंह ने कहा कि परीक्षाओं को लेकर पुलिस व प्रशासन ने पूर्व से ही होमवर्क कर लिया था जिसके तहत पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था लगी हुई है। अभी हमने निरीक्षण के दौरान पाया कि पर्याप्त पुलिस बल, केन्द्राध्यक्ष व अन्य स्टाफ मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की कि परीक्षा में नम्बर कम आने पर या असफलता से घबराएं नहीं। उन्होंने पालकों से भी आग्रह किया कि बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करें और उन्हें समझाइश दें।

हाईस्कूल की परीक्षा के लिए बनाए गए सभी 62 परीक्षा केन्द्रों पर आज संस्कृत विषय की परीक्षा में कुल 26903 में से 25218 छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहे तथा 1685 छात्र-छात्राऐं अनुपस्थित रहे। जिले में हाईस्कूल परीक्षा के दौरान 10 नकल प्रकरण दर्ज किए गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version