परसराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

आज ग्राम सिलारी में नोबल पब्लिक स्कूल की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र एवं छात्रा इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित बी.के.पी कॉलेज देवरी के प्राचार्य डॉ अवनीश मिश्रा जी द्वारा किया गया।

मिश्रा जी ने राष्ट्रीय सेवा योजना की जानकारी देते हुए कहा कि जहां कम वहां हम अर्थात कि जहां व्यक्ति हैं वहां आप जाते हैं, वह तो अच्छी बात है लेकिन जहां कमी है आप वहां जाकर मदद करें तो एक उन्नत भारत का निर्माण होगा। विद्यार्थियों को समाज सेवा में भाग लेने और शिक्षा के माध्यम से समाज सेवा और समाज सेवा के माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने की बात मिश्रा जी ने कही।

अन्य सदस्य के रूप में उपस्थित आशुतोष दुबे ने सात दिवसीय विशेष शिविर में होने वाली गतिविधियों की जानकारी छात्र-छात्राओं देते हुए मिलकर कार्य कर गोद ग्राम एवं भारत को एक उन्नत भारत बनाने की बात की।
कार्यक्रम का मंच संचालन छात्र इकाई के कार्यक्रम अधिकारी नीरज जैन जी द्वारा किया गया एवं आभार छात्रा इकाई प्रभारी कु. ललिता रजक द्वारा दिया गया। अन्य सदस्यों के रूप में उद्घाटन सत्र में अभितेंद्र मिश्रा, मनीष मिश्रा, विपिन कनौजिया, विजयंत राजपूत, हर्ष चौरसिया एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
