'आपकी सरकार आपके द्वार' के तहत ग्राम बोदरली में शिविर आयोजित, किसान अपनी आय बढ़ाने के लिए कृषि आधारित व्यवसाय अपनाएं: कलेक्टर श्री राजेश कौल | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

'आपकी सरकार आपके द्वार' के तहत ग्राम बोदरली में शिविर आयोजित, किसान अपनी आय बढ़ाने के लिए कृषि आधारित व्यवसाय अपनाएं: कलेक्टर श्री राजेश कौल | New India Times

आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत बोदरली में आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए कलेक्टर राजेश कुमार कौल ने कहा कि किसान अपनी आय के स्त्रोत बढ़ाने के लिए कृषि आधारित व्यवसाय अपनाएं जैसे पशुपालन, मत्स्य पालन, मुर्गीपालन व्यवसाय अपनाकर अपने आय के स्त्रोत बढ़ा सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि किसान अपने ही खेत में एक एकड़ भूमि में तालाब निर्माण कर मत्स्य पालन कर सकते हैं, इससे मत्स्य पालन तो होगा ही साथ ही खेती सिंचाई के जल और ट्यूबवेल रिचार्ज हो सकेंगे। इसके साथ किसान अपने खेत में मुर्गीपालन भी कर सकते हैं। आज के समय में बाजार में दूध की मांग अधिक है इसलिए किसान डेयरी पालन भी कर सकते हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि समर्थन मूल्य अंतर्गत गेहूँ और चना फसल का पंजीयन विभिन्न केन्द्र पर किया जा रहा है। इसलिए सभी किसान अपनी उपज का 28 फरवरी तक आवश्यक रूप से पंजीयन करा लें। उन्होंने बताया कि यह पंजीयन घर बैठे मोबाइल एप से भी कर सकते हैं।
शिविर में कलेक्टर श्री राजेश कुमार कौल द्वारा इस महत्वपूर्ण योजना ‘‘आपकी सरकार आपके द्वार” का उद्देश्य बताते हुए आमजनों को इसका लाभ लेने के लिए अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि, स्वयं सरकार आज आपके समक्ष आपकी समस्याओं का निराकरण करने के लिए उपस्थित हुई है। इसका स्वयं एवं अपने साथियों को लाभ लेने के लिए साथ लेकर आगे आवें। आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं साफ-सफाई पर विशेष रूप से ध्यान देवें क्योंकि बदलता मौसम और गंदगी से बीमारियाँ उत्पन्न होती हैं।
आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में लगभग 152 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें विद्युत विभाग 1, राजस्व 6, उधान 9, पशु चिकित्सा सेवाएं 2, कृषि 4, लोक निर्माण विभाग 1, महिला एवं बाल विकास विभाग 2, तहसीलदार 39, जनपद पंचायत बुरहानपुर 84, स्वास्थ्य विभाग 1 और अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय में 2 सहित अन्य विभागों में आवेदन प्राप्त हुए।
शिविर में समस्त विभागों के स्टॉल लगाये गये थे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कौल द्वारा विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया गया। आधार पंजीयन का पृथक स्टॉल लगाया गया। समस्त विभागों के कार्यालय प्रमुखों ने अपने-अपने विभागों में संचालित शासकीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देकर योजनाओं का लाभ लेने का आव्हान किया। शिविर में नवागत पुलिस अधीक्षक श्री बी.एस.बिरदे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री के.आर.बडोले सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अंतर्गत किसानों को ग्रीष्मकालीन मिनी किट का वितरण

'आपकी सरकार आपके द्वार' के तहत ग्राम बोदरली में शिविर आयोजित, किसान अपनी आय बढ़ाने के लिए कृषि आधारित व्यवसाय अपनाएं: कलेक्टर श्री राजेश कौल | New India Times

कलेक्टर श्री राजेश कुमार कौल द्वारा ग्राम पंचायत बोदरली में आपकी सरकार आपके द्वार के तहत आयोजित शिविर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अंतर्गत किसानों को ग्रीष्मकालीन मूंग फसल की मिनी किट का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने किसान भाउलाल पाटील, ईश्वर राकेश, रामकिशन रसाल, कैलाश आसाराम, हरि बंडू, कवर सिंह बंडू, रामदास आनंदा, बाबूराव रसाल और संतोष कडु को मिनी किट प्रदान की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version