अवैध असलहा, जिंदा कारतूस, स्मैक के साथ सिंगाही पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

अवैध असलहा, जिंदा कारतूस, स्मैक के साथ सिंगाही पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

पुुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा चलाए जा रहे वांछित वारंटी अवैध शस्त्र एवं अवैध मादक पदार्थ अभियान के अंतर्गत सिंगाही पुलिस ने दो अभियुक्तों को मय एक अदद अवैध देसी तमंचा, जिंदा कारतूस व स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जिला कारागार भेज दिया है। उपनिरीक्षक बाबू राम ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त गयाप्रसाद पुत्र ठग्गू निवासी ग्राम सिंगहा कला थाना सिंगाही जिसके कब्जे से एक अदद 315 बोर देसी तमंचा एक अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया जिस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 88/ 2020 धारा 3 /25 A Act पंजीकृत किया गया व अभियुक्त कैलाश पुत्र जंगली निवासी ग्राम सिंगहा कला थाना सिंगाही के कब्जे से 12 ग्राम स्मैक बरामद हुई जिस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 89 /2020 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त कैलाश पुत्र जंगली पर पूर्व में गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है जिसमें जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जिला बदर की कार्यवाही भी की गई थी जिला बदर होने के बाद भी शातिर अभियुक्त अपने ही ग्राम में मौजूद मिला। गिरफ्तार उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 90/ 2020 धारा 10 गुंडा नियंत्रण अधिनियम पंजीकृत किया गया। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक बाबूराम कॉ0 बृजेश कुमार कॉ0 राजेश कुमार मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version